बुलंदशहर, मई 5 -- जिले में मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भगवाधारी दीपक शर्मा कलक्ट्रेट गेट से डीएम कार्यालय तक दंडोति लगाते हुए पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। दीपक शर्मा का आरोप है कि डिबाई क्षेत्र के गांव धर्मपुर में स्थित मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कलक्ट्रेट पहुंचने पर दीपक शर्मा ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- यूपी में दूसरे की जमीन पर दबंगई की तो खैर नहीं, CM योगी का अफसरों को आदेश; कड़ी कार्रवाई करें इस दौरान डीएम गाड़ी से कहीं जा रहे थे, उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.