जौनपुर, सितम्बर 16 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तिघरा तिराहे पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मुबारकपुर निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कैराडीह गांव निवासी अंकित उर्फ प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मुबारकपुर गांव निवासी विकास सिंह पुत्र विनय और उनके मित्र कैराडीह गांव के अंकित देर रात जिला मुख्यालय से घर आ रहे थे। विकास बाइक चला रहा था। तिघरा तिराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और मंदिर की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएससी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख उन्हें जिला चिकित्स...