सहारनपुर, अप्रैल 3 -- थाना फतेहपुर क्षेत्र ग्राम बडकला में वाल्मीकि मंदिर के पास बनी दीवार तोड़ने को लेकर अलग अलग समुदाय के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मंदिर के पास बनी दीवार को तोड़ने के आरोप लगाए। थाना क्षेत्र के गांव बड़कला में करीब 15 वर्ष पूर्व अनिल ने प्रधान चुनाव के दौरान बाल्मीकि समाज को मन्दिर निर्माण के लिए भूमि दान की थी। इसी भूमि पर विगत मार्च में बाल्मीकि समाज ने मूर्ति स्थापित भी की थी। मन्दिर के पास की जमीन को यशपाल ने गांव के सत्तार को बेच दी थी। जिसपर सत्तार पक्ष द्वारा दीवार का निर्माण किया जा रहा था। वाल्मीकि पक्ष द्वारा मुस्लिम पक्ष पर मंदिर के पास बनी दीवार को तोड़ने का आरोप लगाया गया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई तथा दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर दीवार को तोड़ने के आरोप लगाते हुए गाली ग...