कन्नौज, अप्रैल 17 -- सौरिख कस्बे में स्थित संतोषी माता मंदिर पर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर के बाहर रखी दानपेटी का ताला तोडक़र उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी पार कर दी। मंदिर के पुजारी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि रोज की तरह सुबह जब वह मंदिर पहुंचे और दरवाजा खोला तो देखा कि दानपेटी का ताला टूटा पड़ा था। पास जाकर देखने पर उसमें रखी नकदी गायब मिली। रात में किसी समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर पुजारी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...