गाजीपुर, फरवरी 20 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के वार्ड छह में एएनएम सेंटर के बगल में स्थित शिव मंदिर में चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी चुरा ली। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को हुई। चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़ने के लिए शिवलिंग के अर्घ्य पर रखी पिंडी का इस्तेमाल किया था। सूचना पाकर पहुंचे उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन हुआ था, जिसके समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने घरों को चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया होगा। स्थानीय लोगों ने इस घटना में नशेड़ी किस्म के लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.