कानपुर, मार्च 1 -- सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा गांव में श्री बारादरी हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने भू-माफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से जमीन को बचाने और आरोपितों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव स्थित प्राचीन मंदिर की जमीन पर कुछ भू-माफिया अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और कहा कि मंदिर की जमीन किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की कि मंदिर की जमीन का सीमांकन कराया जाए और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने के बा...