कन्नौज, अप्रैल 29 -- ​ठठिया। क्षेत्र के जसापुर्वा मंदिर की 28 बीघा विवादित जमीन पर गेहूं की मड़ाई को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही जब यूपी-112 की पीआरबी टीम मौके पर पहुंची, तो अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता कर डाली। ​विवाद के दौरान दबंगों ने खेत में रखे गेहूं के गठ्ठरों में आग लगा दी। पीआरबी कमांडर जसवीर सिंह और सचिन ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक तीन गठ्ठर जलकर राख हो चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, जसापुर्वा मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और दूसरे पक्ष के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है।...