फिरोजाबाद, मार्च 8 -- नगर के स्टेट बैंक तिराहा स्थित आर्य समाज मंदिर में पुलिस चौकी बनाए जाने के विरोध में मंदिर समिति के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कमेटी पदाधिकारियों ने निर्माण को लेकर आपत्ति जताई। मंदिर प्रशासन ने पुलिस के अधिकारियों के समक्ष विरोध जताते हुए जगह को खाली करने की मांग की। बड़ा बाजार के स्टेट बैंक के पास आर्य समाज मंदिर है। जहां पर स्टेट बैंक के कारण पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान धूप में बैठते थे। इस स्थिति में उन्हें एक कमरा दे दिया। इसमें कई सालों से पुलिसकर्मी बैठते हैं। बताया जाता है कि होली के अवकाश में खेड़ा चौकी प्रभारी ने कोठरी में गेट का निर्माण कार्य करा लिया। मंदिर कमेटी से इसकी कोई अनुमति नहीं ली। जब रविवार को मंदिर प्रशासन ने निर्माण कार्य के साथ कब्जा होते देखा तो विरोध कर दिया। मंदिर से जुड़े पद...