गाजीपुर, अप्रैल 9 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गांव किशुनपुरा मऊडीह, महादेव मंदिर को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाते हुए घंटा,त्रिषूल व नगदी पार कर दिया। गुरुवार की सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी को ताला टूटा मिला। पुजारी शिवधनी गिरी ने ग्राम प्रधान कमलेश सिंह चौहान व ग्रामीणों को सूचना दी। मंदिर से कुछ दूरी पर दानपात्र टूटा हुआ मिला। ग्राम प्रधान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...