मिर्जापुर, जनवरी 24 -- लहगंपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के करनपुर व लालगंज बॉर्डर के पास पहाड़ पर स्थित प्राचीन ककोरे नाथ शिव मंदिर का शुक्रवार की रात चोरों ने दरवाजे ताला तोड़कर 20 घंटा चुरा ले गए। शनिवार की भोर करीब 4:30 बजे पूजा करने गए भक्तों को चोरी की जानकारी होने पर होश उड़ गए। दुबरा पहाड़ी निवासी नागेंद्र सिंह ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को 8:30 बजे रात मंदिर के दरवाजे पर ताला लगाकर सभी भक्त घर चले गए। सुबह पूजा करने सुरेश सिंह व राम गरीब शर्मा के साथ कई भक्त मंदिर पर पहुंचे तो देखा कि गर्भ गृह में टगा घंटा गायब था। एक घंटा मंदिर के अंदर गर्भगृह व एक घंटा बाहर लटक रहा था। नागेंद्र सिंह ने बताया कि छोटा बड़ा करीब 20 घंटा मंदिर परिसर व गर्भगृह से चोरी हुआ है। वही एक साल से बंद दान पेटी को चोरों ने रम्मी की मदद से तोड़कर दान का पैसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.