प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के बहरामई बड़गौं गांव निवासी छोटे लाल चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी। गांव में काली माता मंदिर और भैरव बाबा मंदिर है। दोनो मंदिर के गेट पर 80-90 किलो का पीतल का घंटा लगा था। बीती रात चोर दोनों मंदिर के सभी घंटे कटर से काटकर उठा ले गए। इसके अलावा मंदिर के पास मौजूद चाय की दुकान का भी ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.