बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले में शुक्रवार को जनगणना 2026 के प्रथम चरण का शुभारंभ प्रमुख धार्मिक स्थलों से विधिवत रूप से किया गया। प्रशासन ने अभियान की शुरुआत शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर से कर राष्ट्रव्यापी जनगणना अभियान को गति दी। साथ ही बिजलीपुर मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर व झारखंडेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में भी जनगणना से संबंधित कोड नंबर आवंटित किए गए और मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- जनगणना नीति निर्माण की रीढ़: डीएमजनगणना का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय व शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर के महंत मिथलेश नाथ योगी की मौजूदगी में देवीपाटन मंदिर को जिले का पहला जनगणना कोड नंबर आवंटित किया, जबकि बिजल...