कानपुर, मई 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार से जिले में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य शुरू हो गया। सुबह से ही प्रगणक गांवों, मोहल्लों और बाजारों में पहुंच गए। कहीं मकानों पर नंबर लिखे गए तो कहीं मंदिर, धर्मशाला, होटल और दुकानों का विवरण दर्ज किया गया। अब 20 जून तक जनपद के प्रत्येक वार्ड और गांव में भवनों एवं परिवारों से जुड़ी सूचनाएं संकलित की जाएंगी। पूरे अभियान के लिए जनपद में 10621 प्रगणक एवं सुपरवाइजर लगाए गए हैं। विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी सूचीकरण किया गया। प्रगणकों ने इस्कॉन टेम्पल, कुष्मांडा मंदिर घाटमपुर सहित विभिन्न मंदिरों का विवरण दर्ज किया। यह भी पढ़ें- जिले में सिर्फ 55 हजार लोगों ने की स्वगणना नगर पालिका परिषद घाटमपुर के वार्ड गांधी नगर स्थित प्र...