गंगापार, मार्च 19 -- गुरुवार को नवरात्र के प्रथम दिन क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मनुघाट, मनैया व डीहा गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों से भी पहुंचे। घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के करछना स्थित मां काली मंदिर, नारायणी धाम नरैना, बौलिया देवी भुंडा, मां विंध्यवासिनी मंदिर, शीतला धाम हिंदूपुर, प्राचीन शीतला धाम रामगढ़ व मंशा देवी संजई सहित अन्य देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए...