सीतापुर, मार्च 11 -- लहरपुर/ केसरीगंज, संवाददाता। होली पर्व के पहले मंगलवार को हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। रात्रि में श्रीभोलिया बाबा मंदिर, महावीरन मंदिर, हनुमत निवास, बजरंगा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर प्रसाद चढ़ाया। मुख्य कार्यक्रम भजन संध्या का मोहल्ला बेहटी स्थित छन्नूलाल द्वारिका प्रसाद मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीरेंद्र पुरी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर श्री बजरंगबली का भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया। भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों का ऐसा समां बांधा। भजन संध्या के समापन के बाद महाआरती में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामशरण पुरी, डॉक्टर हर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.