बदायूं, दिसम्बर 3 -- बिल्सी। नगर के श्याम भवन पर एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले संकीर्तन में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। गद्दी संचालक विकास वार्ष्णेय द्वारा बाबा श्याम की जोत प्रज्ज्वलित की गई। जोत प्रज्ज्वलन के साथ ही वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा फैल गई। संकीर्तन मंडली ने हारे के सहारे श्याम और खाटू वाले के दरबार जैसे प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर भक्त झूम उठे। इधर, मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी में स्थित श्याम भवन पर भी बाबा का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.