गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में चैत्र नवरात्र के पहले दिन घरों से लेकर देवी मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की गई। प्रमुख मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। गुरुवार से देवी आराधना, साधना और उपासना के नौ दिवसीय का धार्मिक अनुष्ठान का शुरू हुआ। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर नवरात्र के पहले दिन घर-घर में कलश स्थापित किए गए और मां का आह्वान किया गया। भक्तों ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर,सुदर्शन, चिंतपूर्णी, गीता भवन मंदिर, गुफा वाला शिव मंदिर, प्राचीन घंटेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, डीएलएफ स्थित साईं मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, माता मंदिर समेत अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में दर्शन-पूजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.