आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़। सपा के प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी में टूट का भ्रम फैला रही है। इसके पीछे दो-तीन कारण हो सकते हैं। पहला कारण साइकोलॉजिकल वारफेयर। इसके तहत विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बरसाती मेढक कुछ नहीं कर पाएंगे। दूसरा कारण डायवर्जन पॉलिटिक्स। मुद्दे से ध्यान भटकाना है। आक्रांता महमूद गजनवी ने भी भारत में मंदिरों की उतनी लूट नहीं की होगी, जितना आज की बीजेपी कर रही है भगवान राम मंदिर में लूट के बाद मथुरा मंदिर में भी लूट की खबर आ रही है। यह भी पढ़ें- सपा में तय है टूट : ओपी राजभर प्रयास हो रहा है कि बहस मंदिरों की लूट पर ना हो बल्कि समाजवादी पार्टी की टूट पर हो। समाजवा...