गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के मंदिरों में रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। सुबह तड़के ही श्रद्धालु अपने परिवार साथ प्रमुख देवी मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। जय माता दी के जयकारों और दुर्गा सप्तशती के पाठ से मंदिर परिसर देर शाम तक गूंजते रहे। श्रद्धालु झंडा लेकर पद यात्रा करते हुए शीतला माता दर्शन करके माथा टेके। देवी माता से भक्त ऊर्जा और आरोग्य की कामना किए। रविवार को शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के अलावा सुदर्शन मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, गीता भवन मंदिर, गुफा वाला शिव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और अन्य देवी मंदिरों में भी दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल और सुहाग सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों के बाहर फूल-म...