अमरोहा, मार्च 23 -- गजरौला। पांचवें नवरात्र पर सोमवार को देवी मंदिरों में स्कंदमाता की पूजा की गई। नगर में बस्ती स्थित चामुंडा देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के अलावा ललिता देवी मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विधि विधान संग पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल, ध्वज, पान, सुपारी व मिश्री आदि की भेंट चढ़ाते हुए मां से तप करने की शक्ति का आशीर्वाद लिया। व्रत रखकर घरों में स्थापित कलश की पूजा भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...