उरई, मार्च 11 -- पड़री। शीतलाष्टमी को लेकर कोंच क्षेत्र के गांव पड़री स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बुधवार को सनातनी घरों में चूल्हे नहीं जले। मंगलवार शाम बनाए गए भोजन को नैवेद्य के रूप में मां शीतला को अर्पित किया गया और लोगों ने बासी भोजन ही किया और मां शीतला से आरोग्य की कामना की। गांव के ही काली माता मंदिर, हुल्का देवी आदि मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। उन्होंने मैया को नैवेद्य अर्पित किया और परिवार को आरोग्य प्रदान करने की कामना की। कहा जाता है कि इस दिन जो महिला माता का श्रद्धापूर्वक पूजन करती है। उनका परिवार और बच्चे निरोगी रहते हैं। मां शीतला का व्रत करने से शरीर निरोगी होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.