रुडकी, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को लोगों ने मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इस दौरान मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली। लक्सर, रायसी, सुल्तानपुर और खानपुर क्षेत्र में नवरात्र की धूम रही। मां जगदंबा मंदिर, शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर से लेकर देहात तक के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नवरात्र को लेकर मंदिरों के कपाट सुबह ब्रह्ममुहूर्त में ही खोल दिए गए थे। प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। सुहागिन महिलाओं ने मंदिरों में सुहाग सामग्री के साथ चुनरी, नारियल, प्रसाद और फल अर्पित किए।लोगों ने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर व्रत धारण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री और अरविंद शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.