कन्नौज, मार्च 23 -- कन्नौज,संवाददाता। चैत्र नवरात्र में सोमवार को शक्ति के पांचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। भक्तों के द्वारा माता को भोग अर्पित किया गया। देवी गीतों से मंदिर समेत भक्तों के घर गुंजायमान हो रहे हैं। वहीं देवी मंदिरों में माता के पूजन अर्चन के लिए प्रतिदिन भक्त पहुंच रहे हैं। पांचवें दिन कई स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन हुआ। जहां कन्याओं को विधि विधान के साथ पूजन कर भोज कराया गया। उसके बाद दक्षिणा देकर विदा किया गया। नवरात्र को लेकर घरों में आचार्यों से यजमान अनुष्ठान करवा रहे हैं। देवी के मंदिर साज-सज्जा और विद्युत रोशनी से जगमगा रहे हैं। घरों में भजन कीर्तन के आयोजन भी चल रहे हैं। सोमवार को पांचवें स्वरुप स्कंदमाता की पूजा हुई। देवी मां के भक्त सुबह से ही मंत्रोचार के साथ आस्था की ज्योति जला रहे हैं। शहर...