बुलंदशहर, फरवरी 1 -- कोतवाली देहात पुलिस में मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी किए 11 घंटे, पांच हजार रुपये की नकदी, एक बाइक और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद और सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि शनिवार की देरशाम कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मामन नहर पुल के पास से शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव वोईच निवासी आरोपी अमित कुमार व सुमित कुमार पुत्र स्व. विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे एवं निशानदेही पर विभिन जगहों स्थित मंदिरों से चोरी किए 11 घंटे, पांच हजार रुपये की नकदी, एक बाइक और चोरी करने के उपकरण, जिनमें आरी का ब्लेड, प्लास, हथेडा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.