उरई, मार्च 19 -- उरई। प्रथम शैलपुत्री के साथ चैत्र नवरात्र का आगाज हो गया है। पहले दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति की बयार बही। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करते हुए माता रानी की उपासना की। वहीं, घरों के साथ मंदिरों में विधि विधान के साथ घटों की स्थापना कर पूजा पाठ शुरू किया गया। कई जगहों में हवन पूजन के साथ महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर माता रानी के प्रथम स्वरुप के दर्शन किए। गुरुवार को शहर के मां संकटा, हुल्की माता, बड़ी माता समेत प्रमुख मंदिरों में भोर से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा।इस दौरान पूजा की थाली सजाकर पहुंचे महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर रोरी चंदन के साथ पुष्प चढ़ाए। साथ ही मिष्ठान आदि का भोग लगाकर आरती उतारी। इसमें माता रानी का गुणगान किया गया। पहला दिन होने की वज...