भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र में सातवें दिन आदि शक्ति मां दुर्गा के सातवीं स्वरूप कालरात्रि का भक्तों ने बुधवार को विधिवत पूजन की। मंदिरों-भवनों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। सप्तमी पर विंध्याचल जाने वाले भक्तों की संख्या काफी ज्यादा दिखी। सैकड़ों की संख्या में गैर जिले से आने वाले भक्त पैदल ही विंध्याचल की तरफ बढ़ते दिखे। हर तरफ बज रहे देवी गीत से पूरा माहौल धर्ममय बना हुआ है। रात्रि 11 बजे तक धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। सिद्धपीठ बाबाा हरिहरनाथ स्थित मां काली देवी मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रह्मजीत शुक्ल ने बताया कि मां दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि का सप्तमं दिन पूजन होता है। मां कालरात्रि का वस्त्र बाघम्बरी है। उन्हें कृष्ण रंग प्रिय होता है। पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.