बलिया, मई 12 -- बलिया, संवाददाता। जिले में जेठ महीने के दूसरे 'बड़ा मंगलवार' पर हनुमान मंदिरों पर भोर की आरती के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी का श्रृंगार किया और प्रसाद-चोला चढ़ाकर पूजन किया तथा संकटमोचन से सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि जेठ महीने के प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी का पूजन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार जेठ महीना पुरषोत्त्म मास (मलमास) का सौभाग्य मिला है, जिसके कारण भक्तों को आठ मंगलवार रूद्रावतार बजरंगबली के विशेष पूजन-अर्चन और व्रत रखने का सुअवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- मंगल को जन्में, मंगल ही करते, मंगलमय भगवान... जय हनुमान शहर के टीडी कॉलेज चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर, रोडवेज स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, आई...