मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर। शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक आलोक स्वरूप के आवास पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ओम् के उच्चारण के साथ हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से शाश्वत हिंदू मंदिर इकोसिस्टम की अवधारणा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विजय कौशल महाराज एवं अन्य संतों के मार्गदर्शन में मंदिरों को भक्ति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों, शाश्वत बाजार और आशीर्वाद कार्ड जैसी योजनाओं से जोड़कर सशक्त भारत का निर्माण किया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए आलोक स्वरूप ने सनातनियों से इस पुनीत कार्य में सहयोग का आह्वान किया। बैठक में डॉक्टर अनुभूषण, भीमसेन कंसल,सतीश टिहरी, डॉक्टर रामानी, राकेश बिंदल, राजीव जैन, दिनेश मोहन एड., अनिल स्वरूप, कुश पुरी, अरुण खंडेलवाल, मंजू महेश्वरी, माधवी स्वरुप, तूलिका स्वरूप, प्रीति...