रांची, फरवरी 16 -- रांची। राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने शिव मंदिरों के पास चार क्विंटल फल का वितरण किया। सुरेंद्र सिंह ने भगवान भोलेनाथ से झारखंड-बिहार के विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में भी कल-कारखाने स्थापित किये जायें। इस अवसर पर बबन चौबे, रोहित सिंह, विष्णु चौबे, चंदेव सिंह, राहुल गोप, मोनू कुमार, धनराज गोप, सूरज गोप, रोशन गोप, विनय सिंह और अभिमन्यु कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...