हरिद्वार, जनवरी 1 -- नए साल की पहली सुबह धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था और श्रद्धा के अद्भुत संगम के साथ शुरू हुई। वर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी में मां गंगा में स्नान कर नए साल का स्वागत किया। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और तड़के से ही हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गुरुवार को सुबह से लेकर दिनभर हरकी पैड़ी पर स्नान का सिलसिला जारी रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मायादेवी, मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नए वर्ष की शुरुआत की। शाम तक मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते हरिद्वार के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.