अलीगढ़, मार्च 19 -- हिन्दुस्तान असर अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नवरात्रि में शहर के मंदिरों के बाहर की अव्यवस्थाओं को लेकर आपके अखबार हिन्दुस्तान ने जगमग दरबार के बाहर अंधेरी राहें और अव्यवस्था का आलम शीर्षक से खबर बोले अलीगढ़ अभियान के तहत प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसी के बाद नगर निगम हरकत में आया। बुधवार को शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर साफ सफाई कराई गई।हिन्दुस्तान की टीम ने एडीए दुर्गा मंदिर, नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर, हाथरास अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, कंपनी बाग के चामुंडा मंदिर समेत कई मंदिरों के बाहर पड़ताल कर वहां की खामियों को उजागर किया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मां चामुंडा मंदिर के बाहर जमी गंदगी को हटाया। पथवारी मंदिर के बाहर गंदगी का अंबार लगा था। उसे वहां से हटाया गया। नवदुर्गा मंदिर के बाहर पड़े कंकड़-पत्थरों को ...