मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। महा अष्टमी के दिन शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। सुबह शाम फॉगिंग करवाई गई। मंदिरों के बाहर आकर्षक रंगोली बनाई गई। लालबाग काली माता मंदिर के बाहर बनाई गई आकर्षक रंगोली श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। कुछ इसी प्रकार का नजारा लाइन पार माता मंदिर के बाहर भी नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...