मंदिरों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, पेड़ा-पनीर समेत तीन नमूने भरे
औरैया, अगस्त 7 -- मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को बिधूना क्षेत्र में छापेमारी की। देवघाट मंदिर के आसपास खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच कर पेड़ा, डोडा बर्फी और पनीर के तीन नमूने लिए गए। वहीं चलित प्रयोगशाला से देवकली मंदिर और देवघाट मंदिर क्षेत्र में 15 खाद्य नमूनों की त्वरित जांच की गई। इनमें तीन नमूने मानक के विपरीत पाए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने बिधूना में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। देवघाट मंदिर क्षेत्र में पेड़ा की आपूर्ति करने वाले भगत सिंह चौराहा बिधूना स्थित एक खाद्य कारोबारी के यहां से पेड़ा का नमूना लिया गया। यह भी पढ़ें- 45 किलो एक्सपायरी घी व 56 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट इसके बाद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.