मेरठ, जून 7 -- मेरठ। जनगणना-2027 के लिए मकान सूचीकरण का कार्य जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनगणना प्रक्रिया में केवल रिहायशी मकान ही नहीं, बल्कि शहर और देहात क्षेत्र के सभी धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बिजली घर,धर्मशाला आदि को भी पूरी गंभीरता के साथ शामिल किया जा रहा है। जनगणना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह एक प्रक्रियात्मक व्यवस्था है, ताकि हर एक भवन को जनगणना में शामिल किया जा सके। जनगणना-2027 के लिए वर्तमान में मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए हर एक प्रगणक को नजरी नक्शा बनाना है, जिसमें आवासीय भवनों को तो 1,2,3,4...के हिसाब से ब्योरा दर्ज करना ही है, इसके साथ ही यदि प्रगणक के हाउस लिस्टिंग ब्लाक (एचएलबी) में कोई भी सार्वजनिक स्थल, सरकारी कार्यालय, मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर आदि का ब्योरा भी दर्ज करना पड़ रहा ...