बांका, अगस्त 19 -- बांका, निज संवाददाता। बांका के समाजसेवी राहुल कुमार डोकानिंया ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पत्र लिखकर ऐतिहासिक मंदार पर्वत के समुचित एवं व्यापक विकास की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदार पर्वत केवल बांका ही नहीं, बल्कि बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकी में मंदार पर्वत और समुद्र मंथन की गाथा को शामिल किया जाना चाहिए।

मंदार पर्वत का महत्व राहुल कुमार ने पत्र में कहा कि मंदार पर्वत का संबंध समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से है और भारतीय वैदिक संस्कृति की पहचान के रूप में इसकी ख्याति देश-विदेश तक पहुंची है। उन्होंने बताया कि थाईलैंड के बैंकॉक स्थित स्वर्णभूमि एयरप...