बांका, मार्च 24 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार स्थित प्रसिद्ध पौराणिक मधुसूदन मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय वार्षिक नवाह परायण पाठ के पांचवे दिन सोमवार को मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार रहा। प्रभु श्रीराम की सामूहिक प्रार्थना, रामचरितमानस पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मधुसूदन के दरबार में राम कथा श्रवण के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं। अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में राम दरबार को भव्य रूप से सजाया गया है।नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ, भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस पावन अनुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.