बांका, अप्रैल 7 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी के मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में सोमवार दोपहर स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी सुभाष राय के पुत्र आशीष कुमार(22) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार अपने चचेरे भाई दिलखुश कुमार के साथ सरोवर में स्नान करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। दिलखुश ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। स्थानीय लोगों की मदद से दिलखुश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गोताखोरों के देर से पहुंचने के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की और देर शाम शव को बाहर निकाला गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.