बांका, फरवरी 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार तराई स्थित मंदार तराई आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में आगामी 22 फरवरी को 21 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज की संवेदक पूजा अग्रवाल तथा सामाजिक कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम लगी है। 21 जोड़ों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले सभी जोड़ों के लिए आकर्षक मंडप, भव्य सजावट, योग्य पंडितों की व्यवस्था तथा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप संपूर्ण विवाह संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने हेतु उपयोगी और आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें दैनिक जरू...