चित्रकूट, अगस्त 30 -- Chitrakoot News: यूपी के पौराणिक स्थल चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई जबरदस्त बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया। बाढ़ में कई मकान और आश्रम डूब गए। बाढ़ का असर सबसे ज्यादा चित्रकूट धाम के किनारे बसे घरों और दुकानों पर हुआ। यूपी के अलावा मध्य प्रदेश का इलाका भी बाढ़ से प्रभावित हुआ। नौबत ये हुई कि रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाना पड़ा। हेलीकॉप्टर के जरिए सेना ने शनिवार की देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर 800 लोगों को बचाया है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते मप्र के चित्रकूट क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इलाके में बाढ़ की सूचना पर मुख्यमंत्री खुद हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि अब मंदाकिनी नदी का पानी में उतर चुका है। जिसके चलते चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ व्याप्त हो गया है। डीएम पुलकित गर्ग औ...