चित्रकूट, मई 31 -- सीतापुर। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में अधिमास की पूर्णमासी में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। स्थानीय के साथ ही दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने रामघाट पहुंचकर पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाई। इसके बाद राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कामदगिरि परिक्रमा लगाई। पूर्णमासी में रविवार को सुबह चार बजे से ही रामघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। भीड़ की संभावना को देखते हुए यूपी प्रशासन सतर्क नजर आया। सुबह से ही पुलिस टीमें मेला क्षेत्र में सक्रिय दिखी। रामघाट में वाहनों का प्रवेश प्रशासन ने दोनो तरफ से बंद कर दिया था। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं आई। रामघाट में श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान-पुण्य किया। मां मंदाकिनी का पूज...