मंदसौर में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, 12 करोड़ की सरकारी जमीन से हटा कब्जा
मंदसौर, नवम्बर 6 -- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में 12 करोड़ की बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप सा मच गया। यहां दो मकानों सहित अवैध निर्माण की जमींदोज किया गया। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण कस्बा मंदसौर में चिकित्सा विभाग को आवंटित 0.30 हेक्टेयर सरकारी जमीन से हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी पुलिस बल के साथ निगम की रिमूवल गैंग और नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, राजस्व निरीक्षक विकास चौहान, पटवारी राजेंद्र चंदेल, राजेश मेहता, गोवर्धन पाटीदार और रविंद्र पाटीदार मौजूद रहे। इनके साथ 15 कोटवार और अन्य कर्मचारी भी थे।12 करोड़ है जमीन की कीमत मंदसौर में प्रशासन ने गुरुवार को शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.