मेरठ, मार्च 11 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंदवाड़ी में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। गांव मंदवाड़ी निवासी गगन पुत्र सुरेन्द्र मानसिक रूप से परेशान था। उसने मंगलवार को बाग में जाकर फांसी लगा ली। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतार कर कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...