मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर जानलेवा हमला
देवरिया, मई 13 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा उपनगर के एक मोहल्ले में सोमवार की रात घर में सो रही एक मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता के परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि उसकी बहन घर में अकेले सो रही थी। इस बीच पड़ोस का एक युवक आया और उसकी इज्जत लूट ली। युवती के शोर करने पर भाई पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद युवती के भाई व परिवार के अन्य लोग शिकायत लेकर आरोपी के दरवाजे पर पहुंचे तो आरोपी ने हमला बोल दिया। युवती की मां का हाथ टूट गया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.