शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- शाहजहांपुर । न्यायालय अपर सत्र न्यायालय विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या 42 नुसरत खान ने थाना जैतीपुर क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2023 में हुई दुष्कर्म के मुकदमे में आज सजा सुनाते हुए दोषी दोनों सगे भाइयों को 20 साल के कठोर कारावास से दंडित किया है और साथ ही दोनों पर बीस बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। घटना थाना जैतीपुर क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की वर्ष 2023 की है। जिसमें पीड़िता की बहन ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी छोटी बहन उम्र 14 वर्ष जो मंदबुद्धि है जो बाग में बकरी चराने जाती थी। रिश्ते में मेरे चाचा के लड़के राजवीर और सत्यवीर उसे बाग में बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ गलत काम करते हैं। एक बार उसके कपड़े उतारकर गलत काम किया और ये लोग पांच छह माह से लगातार कभी राजवीर और कभी सत्यवीर बग...