अमरोहा, मार्च 3 -- शहर के मोहल्ला छेवड़ा में सोमवार देर रात हंगामा कर रहे एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने सिपाही पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। इससे सिपाही लहूलुहान हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के मोहल्ला छेवड़ा में रात करीब 11 बजे की है। होली पर्व को देखते हुए पुलिसकर्मी इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। उसी दौरान वहां एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने जब उसे काबू करने का प्रयास किया तो वह हमलावर होता रहा। बताया जा रहा है कि गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार ने जब उसे काबू करने की कोशिश की तो उसने गंडासे से वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में सिपाही राहुल...