एटा, मार्च 21 -- अलीगंज, मंद बुद्धि युवक की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। घरवालों को पता चला तो उन्होंने कार्रवाई के लिए सीएम कार्यालय में शिकायत की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से भी शिकायत की है। थाना अलीगंज के गांव नकटई खुर्द निवासी पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि भाई नरेश कुमार जो मंदबुद्धि है। इसका सर्टिफिकेट भी बना हुआ हैं जो बोलने व समझने में उनकी स्थित ठीक नहीं है। भाई के नाम पर जमीन है। आरोप है कि कुछ लोग भाई नरेश को बहला फुसला अपने साथ तहसील ले गए। मिलीभगत करते हुए भूमि का बैनामा करा लिया है और उनको कोई रुपये भी नहीं दिए है। जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए आए। रुपये के बारे में पूछा गया। बताया कि रुपये जल्द ही देगे। रुपये नहीं दे रहे है। उनके साथ मारपीट भी की। पीड...