देवरिया, जून 9 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी के साथ एक बुजुर्ग ने सोमवार को दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना क्षेत्र का एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने गांव की एक मंदबुद्धि किशोरी को अपने घर बुला लिया। उसने किशोरी को लालच दिया था।यह बात किसी को भनग लग गई और उसने शोर किया। जिसके बाद लोग सक्रिय हो गए। लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...