मैनपुरी, जून 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी के साथ अधेड़ ने कई बार दुष्कर्म किया। अधेड़ की इस हरकत से किशोरी गर्भवती हो गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। तहरीर पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने औंछा पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से दिव्यांग (मंदबुद्धि) है। बीते 9 फरवरी को गांव का ही 50 वर्षीय आनंद पाल उर्फ छुट्टन पुत्र स्व. मित्रा सिंह उसकी पुत्री को 10 रुपये का लालच देकर घर के पास ही खाली प्लाट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को रुपये देते हुए उसकी पत्नी ने देखा तो उसे डांट दिया था। ले...