शामली, जनवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव भारसी स्थित एक ईंट भट्ठे से एक 18 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिवार वालों ने थाने पर तहरीर देकर उसकी तलाश और बरामदगी की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करोदा निवासी जहीर अपने परिवार के साथ भारसी गांव में नीटू के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार को उसकी 18 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्री तानिया अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने कांधला थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सती...