मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- मुरादाबाद। बुधवार को उद्यमियों की संस्था लघु उद्योग भारती के सदस्य उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ रूबरू हुए। जिसमें अधिकारियों ने उन्हें उनके हित में संचालित विभिन्न सरकारी स्कीमों का लाभ उठाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। संयुक्त निदेशक उद्योग योगेश कुमार, उपायुक्त दीपेंद्र कुमार ने सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के संबंध में बताया। उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष अतुल भूटानी, मुरादाबाद इकाई के अध्यक्ष रचित अग्रवाल, राजीव गोयल, नीरज रस्तोगी, रुचिर अग्रवाल, अमित चौधरी, सचिन कपूर, राजेश लोहिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...